राजपुर विधायक खजानदास ने उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह में अवशेष निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
देहरादून।राजपुर विधायक खजानदास ने आज कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया हैं ।विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल प्रशासन को साफ सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं ।
विधायक ने कोरोनेशन अस्पताल में भवन का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था पेयजल निर्माण निगम को सख्त निर्देश देते हुए 7 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
राजपुर विधायक ने आज कोरोनेशन अस्पताल के नवनिर्मित भवन में संचालित हो रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया।
जिसमें डॉक्टरों से परामर्श कक्ष व रक्त जाँच लैब,एक्सरे मशीनों तथा जन औषधि केंद्र इत्यादि का अवलोकन के साथ-साथ जनमानस के बेहतर इलाज एवं शुगम सुविधा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। जिसके उपरांत अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने हेतु पेयजल निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया।

