उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी- अधिकारी महासंघ नाराज, सचिव की लिखा पत्र

सेवा में,

सचिव, उद्योग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून।

विषयः-

सार्वजनिक निगमों / उपक्रमों/ निकायों में 02 एवं 03 प्रतिशत महंगाई भत्ते के सम्बन्ध में।

सन्दर्भः-

शासनादेश संख्या 295029/XXVII-10/2025-ई0-22807/2022 देहरादून दिनांक 06.05.2025 |

सन्दर्भः-महोदय,

शासनादेश संख्या 338069/XXVII-10/2025-ई0-22807/2022 दिनांक 15.10.2025

उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि सन्दर्भित शासनादेशों के माध्यम से राज्य कर्मचारियों को माह जनवरी 2025 से 02 प्रतिशत एवं माह जुलाई 2025 से 03 प्रतिशत महंगाई भत्ते की वृद्धि की गयी है, परन्तु सार्वजनिक निगमों / उपक्रमों/ निकायों के लिए वर्तमान तक भी आदेश जारी नहीं किये गये हैं, जिससे कार्मिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

अतः आपसे अनुरोध है कि सन्दर्भित शासनादेशों को सार्वजनिक निगमों / उपक्रमों निकायों में लागू करवाने हेतु शीघ्र आदेश निर्गत करने का कष्ट करेंगे।

संलग्नक : यथोपरि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *