उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ जनपद देहरादून ने इगास बग्वाल का पर्व पटाके फोडकर एवं भैले खेलकर बडे धूम-धाम से मनाया

देहरादून।शनिवार उ०डि०इं० महासंघ जनपद देहरादून के द्वारा यमुना कॉलोनी में इगास बग्वाल का पर्व पटाके फोडकर एवं भैले खेलकर बडे धूम-धाम से मनाया गया। जनपद अध्यक्ष इं० सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी द्वारा बताया गया कि कार्तिक शुक्ल की एकादशी को मनाया जाने वाला इगास बग्वाल (दीपावली) एक प्रमुख लोक पर्व है, क्योकि हमारी नयी पीढी एवं हमारे बच्चों को इसके बारे में बताया जाना नितान्त आवश्यक है वरना यह लोक पर्व विलुप्त हो जायेगा। इस पर्व को हर वर्ष भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस पर्व में सैकडो डिप्लोमा इंजीनियर्स सपरिवार उत्तराखण्ड के पारम्परिक परिधानों में सम्मिलित हुए एवं गढवाली भोज एवं नृत्य का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *