उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ (कुमाऊँ मंडल) के अध्यक्ष बने शेखर जोशी
उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ (कुमाऊँ मंडल) के अध्यक्ष बने शेखर जोशी
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ कुमाऊँ मण्डल का षष्टम् अधिवेशन का आयोजन पृथ्वी ग्रीन बैंकर हाल हल्द्वानी में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर इ० विशाल सक्सेना( अधीक्षण अभियंता) , विशिष्ट अतिथि – इ० मनोज बरगली (प्रान्तीय अध्यक्ष), पुष्कर आर्या (अध्यक्ष उत्तराखण्ड डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ नैनीताल), तथा पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में नई मंडल कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा-परिचचर्चा की गई जिसमें सभी डिप्लोमा इन्जीनियर्स द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। जिसमें नई मुख्यतः निम्न बिन्दु प्रमुखता से आये।
(1) सिविल एवं विद्युत योत्रिक संवर्ग को अलग किया जाये।
(2)पेयजल योजनाओं के रखरखाव एवं संचालन हेतु स्पेशल्स (सामग्री) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
(3) जल जीवन मिशन योजना के सफल सम्पादन हेतु विभाग के समस्त अभियन्ता दिन रात पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। परन्तु केन्द्र सरकार के स्तर से धनराशि निर्गत न होने के कारण योजनाओं के पूर्व होने में कठिनाईयाँ उत्पन्न हो रही हैं, एवं अभियन्ताओं को कार्यस्थल पर असहज स्थिति का सामना कर पड रहा है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में अगर किसी अभियन्ता के विरुद्ध कोई कार्यवाही की जाती है तो संगठन द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
(4) जल संस्थान विभाग में वर्तमान में महाप्रबंधक, एवं अधीक्षण अभियन्ता के समस्त पद खाली है जिससे अभियन्ताओं को किसी भी कार्य हेतु देहरादून दौड़ लगानी पड़ रही है, इस हेतु जल संस्थान में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति की जाय।
इसके पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई जिसमें शेखर जोशी – मण्डलीय अध्यक्ष, गौरव पन्त-महासचिव, वीरेन्द्र मेहता-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवीन्द्र पाठक – उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल – कोषाध्यक्ष, विपुल पुण्डीर लेखा परीक्षक,डम्पी संगठन सचिव, खुशबू जोशी महिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुई।
इस अवसर पर बहादुर क्वार्बी, प्रमोद पाण्डेय, हरीश चंद्र पंत, सुभाष गंगोला, नरेन्द्र रिखाडी मोहन रावत, दीप चंद्र बेलवाल, ललित मोहन ऐठानी समेत कुमाऊँ मण्डल के समस्त जनपदों के अभियन्ता उपस्थित रहे।

