उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय से मुलाकात की

देहरादून।आज राज्य निगम कर्मचारी महासंघ,उत्तराखंड के प्रतिनिधि मण्डल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय (सचिव मुख्यमंत्री ) से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु वार्ता सचिवालय में सचिव मुख्यमंत्री के कक्ष में की गयी।

वार्ता के दौरान सचिव महोदय के द्वारा सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिनिधि मंडल को आश्वाशन दिया गया और सचिव महोदय के द्वारा वर्तमान में प्रमुख मुद्दों पर कहा की संविदा/तदर्थ/वर्क चार्ज के दैनिक वेतनभोगी अंशकलिक कर्मचारियों के नियमतिकरण की कटऑफ तिथि 2018 में संशोधन के सम्बंध में एक हाई पॉवर कमेटी गठित कर दी गयी है जिस पर जल्द ही निर्णय लेते हुए निगमों के लिए आदेश जारी कर दिए जायेंगे साथ उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के अतिरिक्त विशेष श्रेणी चालक- परिचालक / बाह्य श्रोत तकनीकी कर्मचारियों को भी नियमतिकरण नियमावली में जोड़ने के अनुरोध पर भी सचिव महोदय द्वारा प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया गया की इस सम्बन्ध में भी हाई पॉवर कमेटी में निर्णय के उपरांत लगभग में एक सप्ताह में आदेश जारी करने का आश्वाशन दिया गया।

बैठक में प्रतिनिधि मंडल की ओर से अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, नन्दलाल जोशी, रविनंदन कुमार, ओमकार सिंह, मनोज कुमार, कुणाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। वार्ता के अंत में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *