राज्य निगम कर्मचारी/ अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास घेराव हेतु निकाली विशाल आक्रोश रैली
राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ की मांगो पर सरकार एवं शासन द्वारा कार्यवाही न किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेराव हेतु निकाली गई विशाल आक्रोश महारैली रैली।
देहरादून।उत्तराखंड के सार्वजनिक निगमो/ निकायों /उपकर्मो की अनदेखी से नाराज कई वर्षों से निगमो निकायों उपक्रमों में कार्य कर रहे संविदा, दैनिक वेतन भोगी, विशेष श्रेणी, उपनल,आउट सोर्स,अंशकालिक पीटीसी कर्मचारियो के नियमितकरण करने में सरकार की टाल मटोल नीति से कर्मचारी आक्रोशित है l तथा सरकार/ शासन द्वारा 2025 नियमितीकरण नियमावली लाकर प्रदेश के कर्मचारी और जनता को भ्रमित करने वाली है जिसमे 4 दिसंबर 2008 की कट ऑफ डेट है जबकि 31 दिसंबर 2011 तक के कर्मचारी 2016 की नियमितीकरण नियमावलि के तहत नियमित हो चुके वह 2008 तक के कर्मचारी आज से 12 वर्ष पूर्व 2013 में ही नियमित हो चुके हैं सरकार और शासन कर्मचारी के भविष्य के बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है वह सार्वजनिक निगमो निकायो की अनदेखी करने के विरोध में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसम्बर 2025 को राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के सभी घटक संगठनों के प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी परेड ग्राउंड देहरादून में एकत्रित होकर प्रातः 11:00 बजे से एक विशाल महारैली के रूप में मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान किया गया ।

सार्वजनिक निगमो निकायो के 5 हजार से भी अधिक कर्मचारी अनुशासित रूप से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ कुच किया मगर पुलिस प्रशासन द्वारा महारैली को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया गया महासंघ के पदाधिकारी वहीं पर धरने पर बैठ गए तथा नगर मजिस्ट्रेट महोदय धरना स्थल पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया गया तथा महासंघ के ज्ञापन में उल्लेखित मांगों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही शासन द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2025 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में बैठक बैठक हेतु लिखित आश्वासन के बाद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश पंत जी ने रैली में पहुंचे हजारों कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए 24 दिसंबर 2025 तक के लिए आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की गई । महासंघ के महासचिव श्याम सिंह नेगी द्वारा कर्मचारियों को आशवस्त किया गया कि उनकी मांगे पूरी होने तक महासंघ संघर्ष करता रहेगा रैली को संबोधित करते हुए महासंघ के संरक्षक दिनेश गोसाई जी एवं श्री बीएस रावत जी ने कर्मचारियों को इतनी अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने के लिए धन्यवाद किया तथा आह्वान किया कि कर्मचारी किसी के बहकावे में ना आए राज्य कर्मचारी अधिकारी महासंघ कर्मचारी की हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।

राजेश रमोला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, एवं डिप्लोमा इंजीनियर संघ पेयजल निगम के अध्यक्ष अजय बेलवाल एवं पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव भर्तवाल ने सभा को संबोधित सभी कर्मचारियों का ऐसी भीषण ठंड में इतनी भारी संख्या में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया गया । सभा को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मेजपाल, उत्तराखंड जनसाधारण कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह चौधरी, वन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट आदि पदाधिकारियो ने भी संबोधित किया ।
आज की महारैली उत्तराखंड परिवहन निगम, उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ, कुमाऊँ मंडल विकास निगम महासंघ, उत्तराखंड पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, उत्तराखंड वन निगम महासंघ, स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारी संघ, उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम संगठन,आपदा प्रबंधन संविदा महासंघ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संविदा महासंघ आदि के कर्मचारियों ने हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया गया ।

