प्रोमोशन में लेट-लतीफी से नाराज हुए मुख्य सचिव,एक हफ्ते का समय दिया
प्रोमोशन में लेट-लतीफी से नाराज हुए मुख्य सचिव,एक हफ्ते का समय दिया
समस्त प्रमुख सचिव/विशेष प्रमुख सचिव /
सचिव/विशेष सचिव,
उत्तराखण्ड शासन। /
समस्त विभागाध्यक्ष । 1
उत्तराखण्ड ।
विषयः- विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की ससमय प्रोन्नति सुनिश्चित किया जाना।
उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर ससमय प्रोन्नतियां किये जाने के निर्देश निर्गत किये जाते रहे है। परन्तु अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में कतिपय प्रकरण आये हैं जिनमें पदों की रिक्ति के सापेक्ष अर्ह अधिकारी/कर्मचारी उपलब्ध होने के पश्चात भी प्रोन्नतियां नहीं की जा रही हैं।

रिक्त विभागाध्यक्ष एवं अन्य उच्च स्तरीय पद (जिनमें कार्मिक विभाग द्वारा प्रोन्नति की कार्यवाही की जानी है) पर प्रोन्नति करने हेतु प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर कार्मिक विभाग को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
जो प्रोन्नतियां आपके अथवा विभागाध्यक्ष के स्तर पर होनी अपेक्षित हैं उनके सन्बन्ध में एक माह के अन्तर्गत यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा कुत कार्यवाही की आख्या कार्मिक विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर कार्मिक विभाग को प्रेषित करें।

