उत्तराखंड

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने देहरादून में ली शपथ, बने 15वें मुख्य न्यायाधीश

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने देहरादून में ली शपथ, बने 15वें मुख्य न्यायाधीश

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को लोक भवन देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आशीष नैथानी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *