उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव से मुलाकात की

देहरादून।सार्वजनिक निगमो निकायो उपकर्मो में दैनिक ,संविदा ,विशेषश्रेणी, उपनल, पी टी सी कार्मिको के नियमितीकरण हेतु कटआफ तिथि 2025 करने व शासन द्वारा निर्गत शासनादेश को निगमो , निकायो ,उपक्रमो में लागू करने एवं कार्मिकों को गोल्डन कार्ड के के अंतर्गत आ रही दिक्कतों के समाधान हेतु राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल आज दिनांक 15-01-26 को होने वाली कैबिनेट की की बैठक में स्वीकृत कराने के संदर्भ में यमुना कालौनी देहरादून में मा० मंत्री श्री धनसिंह रावत जी एवं श्री सुबोध उनियाल जी से मिलने पहुंचा प्रतिनिधि मंडल को माननीय शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी द्वारा आश्वासन दिया गया कि आज होनी‌वाली कैबिनेट में कार्मिको के हितो के अनुसार निर्णय लिया जायेगा हमारी सरकार पूर्ण रूप से बचनबद्ध है कि राज्य में समस्त दैनिक,संविदा, उपनल, विशेष श्रेणी, पीटीसी आदि कार्मिको के हित में निर्णय करेगी , कैबिनेट मंत्री एवं नियमितीकरण उप समिति के अध्यक्ष श्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि कार्मिकों के हित में उचित निर्णय लिया जायेगा , महासंघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल में दिनेश गुसाई, बी एस रावत संरक्षक, दिनेश पन्त, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला टी एस बिष्ट , अनुराग नौटियाल, दिवाकर शाही, मेजपाल, ओपी भट्ट आदि कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *