उत्तराखंड

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी सम्मानित

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी सम्मानित

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से राज्य के पुलिस बल में उत्साह और गर्व का माहौल है। घोषणा के अनुसार सराहनीय सेवा पदक (MSM) से निरीक्षक ज्योति चौहान, उप पुलिस अधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, उप पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, निरीक्षक सुभाष चंद्र, सहायक उप निरीक्षक साजिद अली तथा सुधार सेवा से हेड वार्डर बीरबल यादव को सम्मानित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) उत्तराखंड के पुलिस महानिरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह रावत को प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सम्मान पुलिस बल को और अधिक निष्ठा से जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *