उत्तराखंड

गदरपुर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, सड़कों पर उतरे UPCL, विजिलेंस, पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीम

गदरपुर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, सड़कों पर उतरे UPCL, विजिलेंस, पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीम

बिजली चोरों के उड़े होश

52 एफआईआर,125 जगह चेकिंग हुई

उधमसिंहनगर। गदरपुर में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए UPCL, विजिलेंस, पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार
तड़के बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही UPCL, विजिलेंस, पुलिस और पीएसी ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अवैध बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की।

इस दौरान कई स्थानों पर नियमों के खिलाफ लगाए गए कनेक्शन पाए गए, जिनकी जानकारी संबंधित विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही।ऊर्जा निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह के औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *