उत्तराखंड

रुद्रपुर में UPCL और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 201 घरों पर की छापेमारी, 41 पर एफआईआर

रुद्रपुर में UPCL और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 201 घरों पर की छापेमारी, 41 पर एफआईआर

रूद्रपुर।यूपीसीएल और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने खेड़ा, दरियानगर और ट्रांजिट कैंप में छापामारी करते हुए 201 स्थानों पर चेकिंग की। संयुक्त टीम ने कई जगह बिजली चोरी पकड़ी। 41दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी। आरोपियों के भवनों से केबल बरामद करते हुए उन पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

ऊर्जा निगम अधिकारियों ने बताया की जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया के कारण पहले ही काटे जा चुके हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गई है. अब उनके खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) काटने के साथ-साथ दोबारा सघन चेकिंग की जा रही है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना बकाया बिजली बिल जमा करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *