उत्तराखंड

पाइप लाइन डालने से सड़कें बदहाल,स्थानीय जनता ने पेयजल निगम से खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग की

मसूरी।मसूरी में पेयजल योजना का कार्य जारी है। वहीं पेयजल निर्माण के लिए सड़कों को जगह-जगह खोदा गया है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बीते दिन मसूरी कंपनी गार्डन के पास एक ट्रक सड़क धंसने के कारण अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गया, गनीमत रही कि हादसा होने से बच गया. ट्रक को जेसीबी मशीन के माध्यम से खीचकर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की खुदाई का काम पूरा होने के बाद भी पेयजल निगम द्वारा इस खस्ताहाल दुरुस्त नही किया गया है।उन्होंने पेयजल निगम अधिकारियों से जल्द ही सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है जिससे स्थानीय जनता को सड़क से उड़ती हुई मिट्टी और धूल से निजात मिल सके।

हाल में ही एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल द्वारा पेयजल के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी और 15 दिनों के अंदर सभी सड़कों के निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे।पहाड़ों की रानी मसूरी में 144 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है. जिसको लेकर मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों को खोदा जा रहा है. पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सड़कों की मरम्मत न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *