प्रमोशन-संजय सिंह बने पेयजल निगम के मुख्य अभियंता
एतद द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 152/उन्नीस (1)/2026-(33 अधि०)/2003, दिनांक 12 फरवरी, 2026 के अनुपालन में उत्तराखण्ड पेयजल निगम के संरचनात्मक ढांचे के अन्तर्गत स्वीकृत मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) के रिका पदों के सापेक्ष श्री संजय सिंह, अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) की पदोन्नति मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) वेतनमान रू0 37400-67000 ग्रेड वेतन रू0 8900/- (लेवल-13ए के वेतनमान 131100-216600) में करते हुए उनकी तैनाती उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वर्तमान तैनाती कार्यालय, प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून में मुख्य अभियन्ता (मुख्यालय) के रिका पद पर की जाती है।


