टिहरी, विकासखंड थैालधार की ग्राम पंचायत बरवाल गांव में जल अर्पण दिवस मनाया गया
टिहरी, विकासखंड थैालधार की ग्राम पंचायत बरवाल गांव में जल अर्पण दिवस मनाया गया
जल संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता के लिए किया जागरूक
टिहरी।जनपद टिहरी के विकासखंड थैालधार की ग्राम पंचायत बरवाल गांव में शुक्रवार दिनांक 13 फ़रवरी 2026 को जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया. जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम हेतु निर्मित पेयजल योजना के कार्य पूर्ण होने एवं निर्माण के पश्चात योजना का संचालन एवं रखरखाव ग्राम पंचायत द्वारा प्रारम्भ किये जाने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में योजना के सफल संचालन हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जल पूजन, जल शपथ के साथ साथ स्कूली बच्चों की जल संरक्षण विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए. उत्तराखंड पेयजल निगम चम्बा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा ग्राम समाज को पेयजल योजना संचालन, स्वच्छता, टेस्टिंग, जल संरक्षण आदि विषयों पर जानकारी दी गयी.
इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत श्री राजेंद्र सिंह रांगड़, ज्येष्ठ उपप्रमुख श्रीमती सुनीता राणा, ग्राम प्रधान श्री जगमोहन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश भट्ट, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम श्री संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता श्री के एन सेमवाल, सहायक अभियंता श्री राजवीर राणा, श्री सुबोध थपलियाल, अपर सहायक अभियंता अनिल पंवार, शुभम शर्मा, आशीष पंवार, प्रधानाध्यापक श्री अमित चमोली, मोहन सिंह चौहान, रोशन लाल शिलस्वाल के साथ साथ अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




