उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी मसूरी में अब 54 गोल्फ कार्ट लेंगे रिक्शा की जगह , जाम से मिलेगी राहत

पहाड़ों की रानी मसूरी में अब 54 गोल्फ कार्ट लेंगे रिक्शा की जगह , जाम से मिलेगी राहत

देहरादून।मसूरी की माल रोड और कैमल्स बैक रोड पर जल्द ही 54 गोल्फ कार्ट दौड़ते नजर आएंगे। जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से 3.36 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर 40 नए गोल्फ कार्ट बेड़े में शामिल करने की तैयारी पूरी कर ली है। अभी 14 गोल्फ कार्ट संचालित हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य जाम से राहत, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों को सुगम आवागमन सुविधा देना है। 2024 में 4 गोल्फ कार्ट से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब पूर्ण रूप से रिक्शा का विकल्प बनने जा रहा है।
स्थानीय रिक्शा चालकों के हितों को सुरक्षित रखते हुए “2 चालक : 1 गोल्फ कार्ट” मॉडल लागू होगा। सभी चालकों को कंपनी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो बल्कि आय के अवसर बढ़ें।

जिला प्रशासन के अनुसार गोल्फ कार्ट सेवा से मसूरी देश का पहला ऐसा पर्यटन स्थल बनेगा जहां पारंपरिक रिक्शा की जगह पर्यावरण-अनुकूल आधुनिक परिवहन व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *