मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ICC टी-20 विश्व कप में रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही!”
मुख्यमंत्री धामी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट में जीत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और टीम देश का नाम रोशन करती रहेगी।