उत्तराखंड

कैबिनेट में जाएगा बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव का प्रस्ताव, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

कैबिनेट में जाएगा बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव का प्रस्ताव, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव घोषित किए जाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम कदम बढ़ा दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव का प्रस्ताव आगामी 25 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, सचिव राजस्व अमिताभ श्रीवास्तव, HOFF रंजन, श्रीमती कल्याणी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, मनीष बोरा तथा पूर्व सैनिक सुंदर सिंह खनका सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में बिन्दुखत्ता क्षेत्र के राजस्व गाँव घोषित होने से जुड़े प्रशासनिक, कानूनी और विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, ताकि कैबिनेट से अनुमोदन प्राप्त कर क्षेत्र को राजस्व गाँव का दर्जा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *