उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने महाप्रबंधक कार्यालय में गेट मीटिंग की 

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा
ने महाप्रबंधक कार्यालय में गेट मीटिंग की 

देहरादून।उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी की एक गेट मीटिंग सभा महाप्रबंधक कार्यालय डाकपत्थर विद्युत भवन पर आयोजित की गई।

आज की सभा की अध्यक्षता महेंद्रचौहान तथा संचालन राजेश चंद्र तिवारी के द्वारा किया गया। आज की सभा में यमुना वैली संयोजक गोपाल बिहारी, संजय राणा, सुभाष सिंह,मोहम्मद रियाज, अनुज कुमार, आनंद शर्मा, अनूप चौहान, मनोज रावल, संदीप रवि जयपाल तोमर, प्रेम प्रकाश, माया तोमर रेनू तोमर, पंकज नैथानी, सुमित्रा, आनंद कुमार, अरविंद कुमार, दिग्विजय सिंह रावत, संजय सत्संगी, भानु प्रकाश, विनीत कुमार, सुनील, गोविंद सजवान, रितु पुलकित, सुभाष, अजयसिंह, पूरन प्रसाद, सूरज पुंडीर,राम श्री, सोनम मखीजा,सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे। छिबरो, खोदरी, डाकपत्थर बैराज, हथियारी पावर हाउस,इछाडी,लखवाड के कर्मचारी उपस्थितरहे।
आज कीसभा में यमुना परियोजना की भूमि को यूआई आईबी को हस्तांतरित किए जाने के विरोध में , 2020 के बाद नियुक्त किए गए कार्मिकों के लिए विभागीय विद्युत संयोजन किए जाने, उपनल संविदा कार्मिकों के लिए नियमितीकरण समान कार्य समान वेतन, कालोनी में बनाए गए मकानो को आवंटित किए जाने , पुरानी पेंशन व्यवस्था, एवं मोर्चा के द्वारा सरकार स्तर दिए गए 19 सूत्रीय समस्या पत्र आदि विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श तथा समाधान न होने पर आंदोलन निरंतर किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस क्रम में चरणबद्ध आंदोलन का नोटिस महाप्रबंधक यमुना घाटी प्रथम,अधिशासी निदेशक जानपद, तथा प्रबंध निदेशक उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को भेजा गया है। प्रथम चरण में आज 20 फरवरी से सभी कर्मचारीयो ने काली फीती बांधकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। समाधान न होने पर अगले चरण में प्रतिदिन गेट मीटिंग तथा उसके बाद धरना कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

सभी संगठनों ने नियोजन विभाग के द्वारा निकाले गए शासन आदेश को निरस्त करने तथा ऊर्जा परियोजनाओं की भूमि ऊर्जा के कार्यों हेतु ही इस्तेमाल करने की मांग रखी। मोर्चा ने अपने नोटिस में स्पष्ट लिखा कि जब तक निगम की महत्वपूर्ण भूमि के विषय में किए गए आदेश पर समाधान नहीं होता मोर्चा के सभी घटक संघ के सदस्य निगम के द्वारा आयोजित किसी भी समारोह, क्रीडा प्रतियोगिता आदि का बहिष्कार करेंगे।

मोर्चा द्वारा 6 मार्च के बाद प्रतिदिन महाप्रबंधक कार्यालय पर गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी एवं उसके पश्चात भी कार्यवाही नहीं होती है तो फिर धरना कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *