अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति,पेयजल निगम को सचिव साहब ने वार्ता के लिए बुलाया
अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून की मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून की अनुमति से दिनांक 26.02.2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे उनके सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में वार्ता हेतु एक बैठक आहूत की जाती है।

अतः अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति/उत्तराखण्ड पेयजल निगम के समस्त मान्यता प्राप्त घटक संगठनों के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर उक्त बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

