उत्तराखंड

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम का पेयजल निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन जारी

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम का पेयजल निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन जारी

देहरादून।आज दिनांक 26.02.2026 को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के बैनर तले पूर्व प्रस्तावित आन्दोलानत्मक कार्यक्रम के तहत प्रधान कार्यालय, 11-मोहिनी रोड़, देहरादून के मुख्यालय परिसर में धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। क्रमबद्ध धरने के क्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग के कार्मिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन में भाग लिया गया। इनके सहयोगी के रूप में अस्थाई निर्माण इकाई (खेल), देहरादून एवं मुख्य महाप्रबन्धक, निर्माण विंग, देहरादून के कार्मिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री पी०एस० रावत, अध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसियेशन एवं संचालन श्री अरविन्द दूबे, उपाध्यक्ष, जल निगम जल संस्थान, मजदूर यूनियन द्वारा किया गया।

धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजेश ड्यूडी, जनपद अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग, कर्मचारी महासंघ द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पेयजल निगम के अधिष्ठान व्यय एवं वास्तविक अर्जित सेन्टेज के अन्तर की प्रतिपूर्ति भी राज्य सरकार द्वारा की जाती है, परन्तु सेन्टेज / गैप मद की धनराशि से सम्बन्धित पत्रावली धनावंटन हेतु बार-बार उत्तराखण्ड शासन के वित्त विभाग को प्रेषित करनी पड़ती है। उक्त पत्रावलियों के परिचालन में समय लगने के कारण समय से वेतन / पेंशन का भुगतान नहीं हो पाता है।

श्रीमती भावना पाल, जनपद अध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, रूद्रप्रयाग ने अपने वक्तव्य में कहा कि पेयजल निगम में समय पर वेतन इत्यादि न मिल पाने के कारण दक्ष अभियन्ताओं के पलायन की स्थिति बनी रहती है. जिससे पेयजल एवं जलोत्सारण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुशल अभियन्ताओं की कमी होना स्वाभाविक है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव योजना की गुणवत्ता एवं प्रगति पर पड़ता है।

धरने को सम्बोधित करते हुए श्री पी०एस० रावत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पेयजल पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा कहा गया कि तत्काल पेयजल निगम का राजकीयकरण किया जाये।

क्रमिक धरने के क्रम में 11 मोहिनी रोड़, देहरादून में कल दिनांक 27.02.2026 को जनपद उत्तरकाशी के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा उनके सहयोग में केन्द्रीय भण्डार शाखा, देहरादून एवं निर्माण इकाई, विकासनगर के कार्मिक उपस्थित रहेंगे।

आज सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में सचिव (पेयजल) द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीयकरण व कोषागार से वेतन/ पेंशन की मांग पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम प्रबन्धन से प्रस्ताव मांगा गया है तथा शीघ्र ही उक्त पर सकारात्मक निर्णय का प्रयास किया जायेगा, जिसके क्रम में उनके द्वारा चल रहे आन्दोलन को समाप्त करने का अनुरोध किया। उक्त पर समिति द्वारा सचिव (पेयजल) महोदय के सकारात्मक आश्वासन पर दिनांक 06.03.2026 से प्रस्तावित हड़ताल/कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया, परन्तु दिनांक 05.03.2026 तक प्रधान कार्यालय में चल रहा क्रमिक धरना यथावत् रहेगा तथा दिनांक 06.03.2026 से कार्य बहिष्कार/ हड़ताल न करते हुए आन्दोलन को जारी रखते हुए प्रतिदिन 05 कार्मिकों द्वारा शासनादेश जारी होने तक प्रधान कार्यालय, देहरादून में क्रमिक सांकेतिक धरना दिया जायेगा।

आज के धरना कार्यक्रम में अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह देव, विजय खाली, राजेन्द्र जोशी, दीपक सिंह, सोनिया, भावना पाल, शान्ति नेगी, निधि गैरोला, हरीश चन्द्र शर्मा, आशीष कुमार, शिव प्रताप, अनन्द भदूला, रोहित बलूड़ी, दिनेश सिंह, जितेन्द्र रावत, पुष्कर सवत, मनवीर रावत, जोगिन्दर सिंह, संतोष पाण्डे, अजय बैलवाल, अजय सिंह रावत, भूपेन्द्र थापा, रमेश सिंह सैनी, अनिल कुमार नायक, जी०एस० नेगी, जे०एस० कठैत आदि यक्तावों ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *