उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने लिए ये महत्वपूर्ण फैसले,आप भी जानिएं?
उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने लिए ये महत्वपूर्ण फैसले,आप भी जानिएं?
देहरादून।आज उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक एसोशिएशन के मुख्यालय में आहूत की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 10-04-2026 को आहूत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रबन्धन द्वारा सहायक अभियंताओं की उत्तराखंड शासन द्वारा अनुशंसा के तहत बनी वरिष्ठता सूची दिनांक 04-06-2025 के सापेक्ष पदोन्नति न करने के लिए प्रबन्धन की भर्त्सना की गई।
इसके साथ ही जुलाई 2025 में वरिष्ठ अभियंताओं की गई डी०पी०सी० के सापेक्ष पदोन्नति आदेश अभी तक जारी नहीं होने पर भी रोष व्यक्त किया गया।
दिनांक 08-03-2026 को आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन की देहरादून में आहूत फेडरल काउंसिल मीटिंग पर विस्तृत चर्चा की गई तथा फेडरल काउंसिल मीटिंग में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के मीडिया बन्धुओं को आमंत्रित करने का विहिप भी जारी करने की कार्य योजना तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता ई० कार्तिकेय दूबे द्वारा की गई तथा ई० वाई०एस० तोमर, ई० अनिल मिश्रा, ई० अमित रंजन, ई० ब्रिजेश कुमार यादव, ई० सौरभ पांडेय, ई० राहुल चानना, ई० आशुतोष कटारिया, ई० मुकेश कुमार, ई० अर्चित भट्ट, ई० विवेक राजपूत, ई० अमित शर्मा तथा आन-लाइन जुड़े अन्य पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार रखें।

