ऊर्जा निगम से आई ये लेटेस्ट अपडेट, सचिव ने जारी किया आदेश
कृपया अवगत कराना है कि प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशकों के चयन एवं नियुक्ति हेतु प्रक्रिया निर्धारण नियमावली, 2021 के प्रावधानानुसार ऊर्जा विभाग के नियन्त्रणाधीन पावर ट्रांसमिशन कारपोरशन ऑफ उत्तराखण्ड लि० में निदेशक, परिचालन/परियोजना/वित्त के रिक्त पदों पर दिनांक 05.03.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे एवं उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि० में निदेशक, परिचालन / परियोजना /वित्त/मानव संसाधन के रिक्त पदों पर दिनांक 06.03.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रस्तावित साक्षात्कार की सूचना दी गयी थी, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। साक्षात्कार हेतु नवीन तिथि घोषित होने पर सूचना पृथक से प्रेषित कर दी जायेगी।


