डिप्लोमा इंजीनियर्स का आंदोलन भड़का
डिप्लोमा इंजीनियर्स का आंदोलन भड़का
हरिद्वार जनपद के डिप्लोमा इंजीनियरों ने देहरादून में भरी हुंकार देहरादून के डिप्लोमा इंजीनियर्स भी रहे साथ में।
देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु द्वितीय चरण का संघर्ष कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग विभागाध्यक्ष परिसर के सम्मुख जनपदवार धरना कार्यक्रम के तृतीय दिवस में जनपद टिहरी के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनयर इ० भूपेंद्र रावत तथा संचालन जनपद सचिव इ० राजेन्द्र सोढी द्वारा किया गया। धरना कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जोरदार नारों के साथ अपनी 27 सूत्रीय न्यायोचित मांगों के प्रति असंवेदनशील अधिकारियों पर जम कर अपनी भड़ास निकाली गई तथा उत्तराखंड शासन के अधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इ० रमेश चंद्र शर्मा एवं महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाई द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 2 फरवरी से दिनांक 23 फरवरी तक चले प्रथम चरण के आंदोलन से प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स एकजुट होकर अपने न्यायोचित अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं तथा शासन की हठधर्मिता के कारण किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को पूरी तरह तैयार हैं।।
प्रमुख मांगें / समस्याएं.
1. कनिष्ठ अभियंता की लंबे समय से अनिस्तारित वेतन विसंगति।
2. डिप्लोमा इंजीनियर्स को क्रमश 10 16 और 26 वर्ष की सेवा उपरांत पदोन्नत वेतनमान (ACP) का लाभ दिया जाय।
3. 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ट अभियंताओं को प्रथम ACP के रूप में 5400 ग्रेड पे का लाभ दिया जाय।
4. पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर राजकीयकरण किया जाय।
5. डिप्लोमा इंजीनियर्स को सहायक अभियंता से उच्चत्तर पदों पर पदोन्नति हेतु समानांतर गैलरी का सूजन किया जाय।
6. बाहरी कार्यादाई संस्थाओं को प्रदेश में निर्माण कार्य आबंटित करने पर अंकुश लगाया जाय।
7. 2005 के उपरांत नियुक्त डिप्लोमा इंजीनियर्स को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाय।
8. तीनों ऊर्जा निगमों में राजकीय विभागों की भांति प्रोन्नति सीमा 40 से बढ़कर 50 प्रतिशत किया जाय। धरना कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष इ० आर सी शर्मा, उपाध्यक्ष इ० मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महासचिव इ०वीरेंद्र गुसाई, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के संरक्षक इंजीनियर डीसी नौटियाल, चेयरमैन संघर्ष समिति इ० दिवाकर धस्माना. चेयरमैन परशुऐशन समिति और घटक संघ सिंचाई के अध्यक्ष इ० अनिल पंवार, लोक निर्माण के अध्यक्ष इ०छबील दास सैनी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अध्यक्ष इ० चितरंजन जोशी, लघु सिंचाई के अध्यक्ष इ० राजेन्द्र रावत व उक्त विभागों के प्रांतीय महासचिव क्रमशः इ० शांतनु शर्मा, अरविंद प्रताप सिंह मुकेश रमोला. भुवन चंद्र जोशी. भानुप्रकाश जोशी, इनके अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष इ० आशीप यादव, इ० सतीश भट्ट जी इ० सरीन कुमार इ० गौरव त्यागी, इ० समीक्षा शर्मा. इ० ऊपा भंडारी, इ० पूजा श्रेष्ठ, इ० नीतू असवाल, इ० रमेश थपलियाल, इ० मुकेश कोहली, इ० होशियार सिंह गुसाई, इ० निर्मल नेगी. इ० पंकज बडोनी आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

