उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय 

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय 

देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई l बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश पंत द्वारा की गई l बैठक में महासंघ द्वारा पूर्व में सरकार एवं शासन को प्रेषित 10 सूत्री मांग पत्र पर कोई सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने के कारण 20 दिसंबर 2025 को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक विशाल रैली का आयोजन किया गया था l जिसमें कार्मिकों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया ।

शासन की ओर से लिखित आश्वासन एवं मुख्य सचिव महोदय से हुई वार्ता के क्रम में अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम को स्थगित किया गया था l परंतु आज दो माह से भी अधिक का समय व्यतीत हो जाने के उपरांत भी सरकार एवं शासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने के कारण कार्मिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है l साथ ही आज बैठक में महासंघ द्वारा एकमत से आगामी माह अप्रैल 2026 से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है तथा हड़ताल पर जाने की तिथि अगली बैठक में तय की जाएगी l

दिनेश गुसाई, बी एस रावत संरक्षक , दिनेश पन्त, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला, शिशुपाल सिंह रावत, मेजपाल सिंह, दिनेश सती, टी एस बिष्ट , मनमोहन चौधरी, मुकेश नैथानी, अनुराग नौटियाल, दिवाकर शाही, ओपी भट्ट अरविंद सिंह नेगी, मोहित कुमार, नमन शर्मा, सोहनलाल भूपेंद्र बुटोला, रविकांत भट्ट, जीवानंद भट्ट चतर सिंह चौहान, अनिल भट्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, जीएस राणा, संजय सिंह गोसाई, नंदकिशोर तिवारी, रामचंद्र, संजय शर्मा, राजेंद्र सिंह राणा,प्रदीप कुमार, विवेक कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *