उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला: ऊर्जा सेक्टर में बड़ा फेरबदल, तीनों निगमों में बदलाव

धामी सरकार का बड़ा फैसला: ऊर्जा सेक्टर में बड़ा फेरबदल, तीनों निगमों में बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीनों प्रमुख निगमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सरकार के इस फैसले को ऊर्जा सेक्टर में बड़े स्तर के पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार यूपीसीएल (UPCL) के प्रबंध निदेशक (MD) अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वहीं यूजेवीएनएल (UJVNL) के एमडी संदीप सिंघल को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

सरकार ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए नए अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है। गजेन्द्र सिंह बुडियाल को यूपीसीएल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी उनके पद से पदमुक्त कर दिया गया है।

ऊर्जा क्षेत्र में हुए इस बड़े फेरबदल को सरकार की प्रशासनिक सख्ती और कामकाज में तेजी लाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *