त्यूणी में बिजली चोरी पर UPCL का एक्शन
त्यूणी में बिजली चोरी पर UPCL का एक्शन
6 बिजली चोरों को पकड़ा
दो दर्जन कनेक्शन काटे
दो लाख की वसूली की
देहरादून।बिजली चोरी के खिलाफ उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने अश्वनी कुमार, उपखण्ड अधिकारी (चकराता) के नेतृत्व में टीम ने त्यूणी के दूरस्थ ग्रामसभा चौरी और प्यूनल में छापेमारी की।जिसमें विभाग ने अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा। टीम ने 6 बिजली चोरों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।जबकि भारी बकाया होने पर दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए और साथ ही साथ बकायादारों से दो लाख वसूली की।टीम में अश्वनी कुमार, उपखण्ड अधिकारी (चकराता),अवर अभियन्ता त्यूणी राजकिशोर,लाइनमैन – भोमेश, जगत चौहान, सुरेन्द्र जोशी रहे।

