CM धामी से उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल नें की मुलाकात,इन मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून।आज दिनांक 19 जुलाई 2022 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा इं0 एस0एस0 चैहान, प्रान्तीय अध्यक्ष के नेतृत्व में माननीय मुख्यमन्त्री श्रीमान पुष्कर धामी जी से मुलाकात की गई एवं महासंघ की विभिन्न लम्बित समस्याओं से अवगत कराया गया। मा0 मुख्यमन्त्री द्वारा महासंघ के महाधिवेशन में की गई घोषणाओं एवं अभियन्ताओं की भावना के अनुरूप समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया गया एवं मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हेतु पृथक से समय निर्धारित करने पर भी सहमति जतायी।
इस दौरान मा0 मुख्यमन्त्री द्वारा महाधिवेशन में की गई घोषणा के अनुरूप शीघ्र डिप्लोमा इंजीनियर्स समस्या समाधान समिति के गठन हेतु सम्बन्धित को निर्देश जारी किये गये एवं आश्वस्त किया गया कि शीघ्र डिप्लोमा इंजीनियर्स समस्या समाधान समिति सम्बन्धी शासनादेश निर्गत कर दिया जायेगा।*
इसके अतिरिक्त 10, 16, 26 वर्षों की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान एवं इस क्रम में 10 वर्ष की सेवा पर 5400 ग्रेड वेतन तथा कार भत्ता पर भी सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया गया।इसी दौरान महासंघ ने शिथिलीकरण के आदेश जारी होने के बावजूद डी0पी0सी0 की कार्यवाही न होने के बारे में अवगत कराया, जिस पर मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा संज्ञान लिया गया तथा सम्बन्धित विभाग द्वारा ही इस सम्बन्ध में निराकरण की कार्यवाही की जायेगी। मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा निराकरण न होने की दशा में विस्तृत पक्ष अथवा विधिवत शिकायत प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
महासंघ के वार्ताकार प्रतिनिधिमण्डल में इं0 एस0एस0 चैहान प्रान्तीय अध्यक्ष, इं0 मुकेश रतूड़ी महासचिव, इं0 अजय बैलवाल महासचिव पेयजल निगम एवं इं0 अनिल पंवार महासचिव सिंचाई विभाग सम्मिलित रहे।

