उत्तराखंड

उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देहरादून।उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पुरस्कार मिला है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है। इससे पहले भी उत्तराखंड को कई बार फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।

पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड को एक और उपलब्धि मिली है. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड पुरस्कार मिला है।इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *