उत्तराखंड

CM योगी आदित्यनाथ से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की मुलाकात

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के बरेली में 108 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है।जिसमें सूबे की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शिरकत कर रही हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार रेखा आर्य ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें भी इस धार्मिक कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

इस मौके पर सीएम योगी ने रेखा आर्य को बधाई भी दी और साथ ही कहा कि यह कार्य कहीं न कहीं सनातन धर्म को बढ़ाने का काम करेगा. उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वो इस कार्यक्रम में शामिल हों और आशीर्वाद प्रदान करें।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को भगवान शिव की खास प्रतिमा भेंट की। इसके अलावा उन्होंने बरेली में होने जा रहे धार्मिक कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *