उत्तराखंड

डीएम सोनिका बोली-“मोबाइल फोन स्विच ऑन रखें अधिकारी’,सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश

देहरादून।देहरादून डीएम सोनिका सिंह ने बारिश के कारण खतरे की जद में आए भवनों का निरीक्षण किया. साथ ही भवन में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट करने के निर्देश दिए. डीएम ने कंट्रोल रूम और बाढ़ चौकियों में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को 24×7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

मोबाइल फोन स्विच ऑन रखें अधिकारी

डीएम सोनिका सिंह ने बताया कि बरसात के चलते सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थान जहां भू-कटाव एवं नदी नाले किनारे रह रहे लोगों को खतरा हो, उन्हें नजदीक सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए हैं. तहसील स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम और बाढ़ चौकियों को 24×7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. साथ ही आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभागों के अधिकारियों को 24×7 मोबाइल फोन खुला रखते हुए प्राप्त हुई सूचना पर जल्द संज्ञान लेते हुए रिस्पांस करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देशः

जिलाधिकारी ने गोविंदगढ़ में छोटे नाले के पास हुए भू-कटाव से एक मकान के खतरे की जद में आने की संभावना पर भू-कटाव वाले स्थल पर अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को सुरक्षा दीवार के लिए इस्टीमेट तैयार कर तत्काल सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए. वहीं, डीएम ने बिंदाल कांवली से सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम तक स्थलीय निरीक्षण करते हुए भू-कटाव से बस्ती और रास्ते की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के चलते अधिकारियों को इस्टीमेट तैयार कर सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *