उत्तराखंड

उत्तराखंड में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान,CM धामी ने की शुरुआत

देहरादून।उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो चुकी है. सोमवार को सीएम धामी, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान की शुरुआत की. उत्तराखंड में भाजपा ने एक लक्ष्य रखा है कि राज्य के लगभग 20 लाख घरों में वह तिरंगा लगाएंगे।

सोमवार को देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है. इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया है. यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है. यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

उत्तराखंड भाजपा ने सोमवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है. आज देहरादून स्थित सीएम हाउस में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया. इस दौरान तमाम भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं. उत्तराखंड में भाजपा ने एक लक्ष्य रखा है कि राज्य के लगभग 20 लाख घरों में वह तिरंगा लगाएंगे. अभियान में भाजपा गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित विजेताओं को भी शामिल करेगी. यह कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *