उत्तराखंड

उत्तराखंड मे 18 की उम्र पूरी करने वालों को अब एक नहीं चार बार मिलेगा वोटर कार्ड बनवाने का मौका

देहरादून।बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम-पते में संशोधन, मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों के दोबारा निर्धारण के लिए चार अगस्त से 24 अक्तूबर के बीच अभियान चलेगा। इसके बाद नौ नवंबर को इंटिग्रेटेड मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नौ नवंबर से आठ दिसंबर के बीच क्लेम और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।

निर्वाचन कार्यालय की ओर से 19 नवंबर, 20 नवंबर, तीन दिसंबर और चार दिसंबर को वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। सभी आपत्तियों का निपटारा 26 दिसंबर तक किया जाएगा। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि अभी तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को केवल एक जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर वोटर बनने का मौका दिया जाता था। लेकिन अब उन्हें एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर की चार अर्हता तिथियों के आधार पर अपना वोट बनवाने का मौका दिया जाएगा।

उत्तराखंड में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को साल में एक बार नहीं चार बार वोट बनवाने का मौका मिलेगा। निर्वाचन कार्यालय की ओर से विधानसभा मतदाता सूची को लेकर अभियान शुरू होने जा रहा है। दूसरी ओर, निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करवा लें। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *