उत्तराखंड

धामी सरकार ने ऋषभ पंत को बनाया राज्य ब्रांड एंबेसडर, सीएम ने कहा-युवा होंगे प्रोत्साहित

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओें खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे।

अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से राज्य के युवा भी प्रेरित होंगे। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *