उत्तराखंड

CM धामी ने बहेड़ी हादसे पर जताया दुख, मृतकों के स्वजनों को दो लाख की सहायता राशि की घोषण

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *