CM धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।हमें भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा।यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

