PM मोदी ने किया मिशन-2024 का शंखनाद!
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। सियासी पंडितों का मानना है कि पीएम मोदी वैकुंठ धाम से आशीर्वाद लेकर 2024 की चुनौतियां को पार करना चाहते हैं। एक तरह से ये मिशन-2024 का शंखनाद बदरीनाथ धाम से कर रहे हैं।
इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी बदरीनाथ धाम पहुंचे और बाबा बदरी विशाल के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसके बाद PM ने गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इससे पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ में सोनप्रयाग से केदारनाथ की रोपवे परियोजना का शिलान्यास किया था।
सियासी पंडितों का मानना है कि वैकुंठ धाम में आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी 2024 की चुनौतियां को पार करना चाहते हैं।क्योंकि पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद यूं तो देश के कई पौराणिक मंदिरों की तस्वीर बदली है, लेकिन इसमें खास तौर पर देखें तो 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ के पुनर्निर्माण, 2021 में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के साथ ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का भी कायाकल्प किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे पर देवभूमि को 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले केदारनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि का भी दौरा किया।इसके बाद केदारपुरी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

