ग्राम विकास विभाग प्रतिनियुक्ति के बहाने सालों से दूसरे विभाग मे जमे अधिकारी-कर्मचारियों को मूल विभागों में वापस लाने की कर रहा है तैयारी, बन रही लिस्ट
देहरादून।ग्राम विकास विभाग,उत्तराखंड को अब प्रदेश के विकास कार्यो के लिए अनुभवी अधिकारियों की जरूरत महसूस होने लगी है।प्रदेश में इन दिनों ग्राम विकास के अधिकारी कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही है।हाल ही में ग्राम विकास विभाग ने एक आदेश जारी किया गया था।जिसमें कहा गया था की ग्राम विकास विभाग से दूसरे विभाग में प्रतिनियुक्ति में गए अधिकारी-कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में लौटने के आदेश दिए थे।इनमें से ज्यादातर PMGSY,नगर निगम ,MDDA सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर जमे हुए हैं। इसलिए प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारी-कर्मचारियों को विभाग में वापस लाने की तैयारी विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ग्राम विकास विभाग ने ऐसे लोगों की मूल विभाग में भेजने के लिए सूची तैयार की थी, लेकिन प्रक्रिया में ढिलाई बरती गई थी। इस कारण अब विभाग खुद ही सूची तैयार करवा रहा है। कई अधिकारी-कर्मचारी ऐसे भी जो शासन मे सेटिंग- गेटिंग करके अपने मूल विभाग में आने के आदेश को रुकवाने के लिए एक मोटी रकम देते है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्राम विकास विभाग कई सालों से दूसरे विभागों मे प्रतिनियुक्ति में गए अधिकारी/कर्मचारियों को मूल विभाग में तैनाती के आदेश जारी करेगी और इस आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई करेगा।

