CM धामी का कल हिमाचल दौरा,तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल चुनाव में 30 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम धामी की तीन रैलियां चौपाल, पछाद और पांवटा साहिब में होंगी।इन रैलियों को लेकर हिमाचल की जनता में उत्साह देखा जा रहा है।
सीएम धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक ही दिन में तीन जनसभाएं हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।सीएम धामी की पहली रैली हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए चौपाल विधानसभा सीट पर होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में दूसरी रैली पछाद विधानसभा सीट पर होगी। 30 अक्टूबर को ही सीएम धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में तीसरी रैली पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगी।
12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं। हिमाचल प्रदेश के उत्तराखंड से सटे होने के कारण प्रदेश के नेताओं की वहां अच्छी खासी पहचान है।इस कारण उत्तराखंड के नेताओं की हिमाचल चुनाव प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है. बीजेपी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी हिमाचल चुनाव प्रचार में उतार दिया है। सीएम धामी चौपाल, विधानसभा पच्छाद के नारग और पौंटा साहिब के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत हिमाचल के सरस्वती नगर, रोहडू में जनसभा को संबोधित करेंगे।

