Home राजनीति सुखविंद्र सुक्खू होंगे हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री

सुखविंद्र सुक्खू होंगे हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री

शिमला।हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता आखिरकार दिल्ली की हरी झंडी से शनिवार को साफ हो गया है। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। अब जल्द मंत्रियों के नाम तय होंगे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया।

हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है।

चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।

RELATED ARTICLES

डीडीहाट में सीएम धामी ने लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया

पिथौरागढ़।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में डीडीहाट में रोड किया। इसके बाद रामलीला मैदान में उन्होंने चुनावी सभा को...

उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून।लोकसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछ चुकी है।नामांकन के बाद प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।बीजेपी ने चुनावी-प्रचार को धार देने के लिए...

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन

पौड़ी।कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहुंचे उत्तराखंड

रुद्रपुर।भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर...

अब प्यास बुझाना 15 प्रतिशत तक होगा महंगा

देहरादून।एक अप्रैल से प्रदेश की जनता के लिए हलक तर करना भी महंगा हो जाएगा। जल संस्थान की ओर से पानी के बिल में...

CM धामी यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे,धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा

देहरादून।भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर...

चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ:माता मंगला ने गौरा देवी के परिजन को सम्मानित किया

चमोली।चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर रविग्राम खेल मैदान में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिपको नेता गौरा देवी...

Recent Comments