गर्मी से बढ़ी बिजली मांग, मुख्य सचिव ने UPCL को दिए ये सख्त निर्देश

0
Screenshot_20260428_072549_Facebook

गर्मी से बढ़ी बिजली मांग, मुख्य सचिव ने UPCL को दिए ये सख्त निर्देश

देहरादून।उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और रिकॉर्ड बिजली मांग को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मई-जून के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बिजली प्रबंधन पर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा में सामने आया कि हीटवेव, गैस आधारित उत्पादन में कमी और जलस्तर घटने से बिजली आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। राज्य में पीक डिमांड 2647 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। मुख्य सचिव ने अग्रिम बिजली खरीद, लोड मैनेजमेंट और रियल-टाइम मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश दिए।

यूपीसीएल ने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। केंद्र सरकार से अतिरिक्त 150 मेगावाट बिजली मिलने का आश्वासन भी मिला है।

बैठक में हिमाचल प्रदेश के साथ जून माह के लिए बिजली बैंकिंग व्यवस्था पर भी चर्चा हुई, जिससे आगामी दिनों में आपूर्ति और मजबूत होने की उम्मीद जताई गई। साथ ही उपभोक्ताओं से पीक आवर्स में बिजली का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *