राष्ट्रीय

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर-मध्य भारत में चढ़ा पारा, भीषण गर्मी का दौर शुरू

दिल्ली।मई की शुरुआत में हुई बरसात के चलते गर्मी से मिली राहत के दिन लद गए लगते हैं। अब झुलसा देने वाली गर्मी का समय आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मैदानी इलाकों में जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है तो आईएमडी लू चलने की संभावना जताता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *