अल्मोड़ा पुलिस लाइन के निर्माण कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर पेयजल निगम के सहायक अभियंता जयांक पांडे सम्मानित
अल्मोड़ा पुलिस लाइन के निर्माण कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर पेयजल निगम के सहायक अभियंता जयांक पांडे सम्मानित
निर्माण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान, सहायक अभियंता जयांक पांडे को एसएसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन जनपद अल्मोड़ा में वृहद निर्माण कार्य के अंतर्गत उत्तराखंड शासन, देहरादून द्वारा स्वीकृत वीसीओ रूम भवन के निर्माण कार्य में उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की अस्थायी निर्माण इकाई (मुख्यालय) के सहायक अभियंता जयांक पांडे के कार्यों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने सराहना की है।
एसएसपी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि जयांक पांडे ने बड़ी लगन एवं मेहनत से कार्य को संपादित कराया। विभागीय कार्यों के अतिरिक्त भी उनके द्वारा वृहद निर्माण कार्यों का संपादन किया जा रहा है। निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान भी वह समय से निर्माण स्थल पर मौजूद रहते हैं तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं दिए गए निर्देशों का अपने तकनीकी ज्ञान के माध्यम से निराकरण कराते हैं।
प्रशस्ति पत्र में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने जयांक पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं लगन से निर्वहन करते रहेंगे।
