CM धामी मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले,लोगों से की मुलाक़ात
मुंबई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज मंगलवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने बीच किनारे योग और सूर्य नमस्कार किया। वहीं, वहां वॉक के लिए आए लोगों से मुलाकात भी की।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विजन को साकार करने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। वहीं, उन्होंने मुंबईवासियों को प्रदेश के पर्यटन को लेकर जानकारी और उन्हें भ्रमण का सुझाव दिया।