ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर पहुंचे सहिया,कर्मियों को दिए ये जरूरी निर्देश
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर पहुंचे सहिया,कर्मियों को दिए ये जरूरी निर्देश
कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया
सभी कर्मचारी विधुत लाइनों की देखभाल सावधानी पूर्वक करें- अधीक्षण अभियंता
देहरादून(सहिया)।विद्युत वितरण मंडल चकराता कालसी देहरादून के अधिक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर ने साहिया 33/11 केवी उप संस्थान, विधुत वितरण उपखंड चकराता, उप संस्थान सावडा, त्यूणी का निरीक्षण किया। साहिया पंहुचने पर विधुत विभाग के कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी विधुत लाइनों की देखभाल सावधानी पूर्वक करें। सहिया विधुत उप संस्थान में कर्मचारियों को विधुत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर चकराता के अवर अभियंता अश्विनी कुमार, अवर अभियंता परम सिंह, सब स्टेशन आपरेटर दिनेश खन्ना, नरेंद्र, दिनेश कुमार,लाइन मैन विष्णु प्रसाद, स्वराज वर्मा, शेर सिंह, अनुज, मिक्की, दिगम्बर, मीटर रीडर शांति प्रसाद, संजय वर्मा, बैशाकू मौजूद रहे। वहीं अधिक्षण अभियंता ने उपखंड चकराता के परिसर में पौधारोपण भी किया।