मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला NMOPS का प्रतिनिधिमंडल

0
FB_IMG_1789987268557

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला NMOPS का प्रतिनिधिमंडल

OPS बहाली एवं TET में शिथिलीकरण/नियमों के समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन

देहरादून, 21 सितंबर 2026।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS), उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली तथा TET संबंधी मांग के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित विशाल पेंशन मार्च एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान कर्मचारियों द्वारा उठाई गई मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे हैं तथा TET से संबंधित विषय पर भी बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी प्रभावित हैं।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने OPS बहाली के संबंध में अपने स्तर से प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

वहीं TET संबंधी मांग पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय में केंद्र सरकार के स्तर पर लगातार वार्ता एवं प्रयास चल रहे हैं तथा इसका समाधान शीघ्र निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली एवं प्रदेश महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में दोनों महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों की ओर से इन मांगों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में निम्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल रहे—

* श्री जीतमणि पैन्यूली, प्रदेश अध्यक्ष, NMOPS
* इंजीनियर मुकेश रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री, NMOPS
* श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग, NMOPS
* इंजीनियर शांतनु शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष, NMOPS
* श्री हर्षवर्धन जमलोकी, प्रदेश प्रचार-प्रसार सचिव
* श्री विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष, गढ़वाल
* श्री संतोष गड़ोही, जनपद अध्यक्ष, देहरादून
* श्री विनोद मल, जनपद सचिव, देहरादून
* श्री सुखदेव सैनी, जनपद अध्यक्ष, हरिद्वार
* श्री दीपक चौहान, जनपद सचिव, हरिद्वार
* श्रीमती मधु पटवाल, ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संगठन
* श्री अश्वनी चौहान, जनपद प्राथमिक शिक्षक प्रतिनिधि
* श्री प्रवेश उनियाल, प्रांतीय अध्यक्ष, होम्योपैथिक फार्मेसी एसोसिएशन
* श्री हीरा बल्लभ जोशी, महामंत्री, तकनीकी कर्मचारी संगठन

प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री प्रताप सिंह पंवार, राज्य मंत्री भी उपस्थित रहे।

NMOPS उत्तराखण्ड ने कहा कि कर्मचारियों की दोनों प्रमुख मांगों के समाधान के लिए संगठन सरकार के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखते हुए आगे भी प्रभावी ढंग से प्रयास जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *