उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

0
Oplus_0

Oplus_0

उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

दिल्ली।केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत उत्तराखंड के सभी बीजेपी सांसदों ने मंगलवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने गडकरी से आपदा और भूस्खलन के कारण प्रभावित केदारनाथ मार्ग के पुनर्निर्माण का आग्रह किया।जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

बीती दिनों केदारघाटी में भारी बारिश से लिनचोली के पास जंगल चट्टी में बादल फट गया था। जिसके चलते रामबाड़ा, भीमबली, लिनचोली में पैदला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया और साथ ही पुल भी बह गए।इसके अलावा केदारनाथ हाईवे भी जगह-जगह से वॉशआउट हो गया।जिसके चलते कई श्रद्धालु फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *