राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला
देहरादून।आज राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सूर्य प्रकाश राणाकोटी ( प्रदेश अध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से सचिवालय स्थित उनके कक्ष में मिला एवं मा० मुख्यमन्त्री जी से राज्य कर्मचारियों की तरह बढे हुए 4,% DA को प्रदेश मे कार्यरत निगमों/ निकायों/प्राधिकरणों में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को देने का अनुरोध के साथ साथ भविष्य में निगमों में ‘राजकीय कार्मिकों की भाँति एक ही शासनादेश लागू करने के लिये मुख्यमन्त्री जी को अवगत कराया गया साथ ही संविदा, दैनिक कार्मिको को नियमित किये जाने हेतु विनियमितीकरण नियमावली को जल्द लागू किये जाने का अनुरोध किया गया।

जिस पर मुख्यमन्त्री जी द्वारा शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय कान्त शर्मा,ललित शर्मा, अरविन्द पयाल, श्रीनंद लाल जोशी आदि उपस्थित थे।

