जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जमालपुर कलां पेयजल योजना का जल अर्पण दिवस का कार्यक्रम
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जमालपुर कलां पेयजल योजना का जल अर्पण दिवस का कार्यक्रम
हरिद्वार।जनपद हरिद्वार अन्तर्गत विकासखण्ड बहादराबाद के जमालपुर कलां गांव में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत्त निर्मित जमालपुर कलां पम्पिंग पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह आज दिनांक 08.02.2026 को धूमधाम से मनाया गया। जल अर्पण कार्यक्रम में मुख्यतः ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा पेयजल निगम, हरिद्वार के अभियन्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी द्वारा समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई एवं माननीया विधायक श्रीमती अनुपमा रावत विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त समारोह में सांसद महोदय एवं क्षेत्रीय विधायक महोदया द्वारा श्री हरेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान / अध्यक्ष ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति जमालपुर कलां को हर घर जल प्रमाणीकरण का प्रमाण पत्र देते हुए जल अर्पण कार्यक्रम किया गया। जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान जमालपुर कलां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां के बच्चो द्वारा सरस्वती वन्दना तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में सांसद महोदय द्वारा जल संरक्षण पर जोर दिया गया एवं ग्रामीणो को जल की महत्वता के बारे में बताया गया। विधायक महोदया द्वारा भी जल के संरक्षण एवं पेयजल की भविष्य में महत्ता के बारे में अवगत कराया एवं जमालपुर कलां का वर्तमान में शहर के निकट होने के कारण जल की मांग दर 55 लीटर प्रति व्यक्ति से बढ़ा कर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन हेतु सांसद महोदय से अनुरोध किया गया। उक्त के अतिरिक्त सांसद महोदय द्वारा ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति की 05 महिलाओं को पेयजल की जाँच हेतु किट वितरित की गयी।

उक्त कार्यक्रम के अंत में जमालपुर कलां पेयजल योजना के टैंक एवं नलकूप के प्रागंण में स्टेड पोस्ट पर जल रक्षा सूत्र बाधा गया तथा वृक्षारोपण किया गया। उक्त समारोह में श्री आशु चौधरी जिला महामंत्री भाजपा, श्री हरेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान जमालपुर कलां, एवं जल जीवन मिशन नोडल, हरिद्वार श्री यशवीर मल्ल, श्री अनंत सैनी, अधिशासी अभियन्ता, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून, श्री राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण शाखा, श्री सुधीर कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत/यांत्रिक, पेयजल निगम हरिद्वार एवं जमालपुर कलां के ग्रामवासी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक दिन पूर्व को ग्राम प्रधान ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति एवं स्कूली बच्चो तथा पेयजल निगम के अभियन्ताओं द्वारा गांव में जल के संरक्षण एवं पानी के महत्व हेतु प्रभात फेरी निकाली गयी एवं दोपहर में गांव के झण्डा चौक एवं रविदास मन्दिर पर नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गयी। इस नाटक के माध्यम से ग्रामीणो को गिरते भू-जल स्तर और भविष्य में पानी की बचत के महत्व के बारे में ग्रामीणों को सन्देश दिया।
इस आयोजन से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल के संरक्षण एवं उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

