22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

0
Screenshot_20260215_151708_Facebook

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): आज महाशिवरात्रि है. शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. इसी क्रम में आज उत्तराखंड के चारों धामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की गई है. 22 अप्रैल को वृष लग्न में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ हेतु खोले जाएंगे. बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा हुई।

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की शुभ तिथि आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित की गई. शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों और हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह निर्णय लिया गया. इस वर्ष बाबा केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे खोले जाएंगे. इस वर्ष की घोषणा इसलिए भी खास रही कि केदारनाथ धाम के नए रावल ‘केदार लिंग’ के नाम की भी आधिकारिक घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *